
कटनी मध्यप्रदेश
वर्दी की गरिमा को भुलाते हुए ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी का महिलाओं संग डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है। मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र का है, जहां पदस्थ पुलिस कर्मी लक्ष्मी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान हुए भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आए।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जब महिलाएं भजन-कीर्तन पर नृत्य कर रही थीं, तभी पुलिस कर्मी भी मंच के पास जाकर डांस करने लगे। स्थानीय महिलाओं को पुलिसकर्मी का यह व्यवहार अनुचित लगा, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
बताया जा रहा है कि महिलाएं पहले यह वीडियो वायरल करने से हिचकिचा रही थीं, लेकिन ज़ब एक महिला द्वारा कटनी एसपी कार्यालय में एक पुलिस कर्मी की शिकायत दर्ज कराई उसके बाद, एक पुलिस कर्मी की वीडियो को उन्होंने हिम्मत जुटाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



