नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के मद्देनजर पैरालीगल वालेंटियर्स के साथ बैठक आयोजित

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के मद्देनजर पैरालीगल वालेंटियर्स के साथ बैठक आयोजित
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के मार्गदर्शन में आगामी 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने व अधिक से अधिक पक्षकारों को लाभांवित कराए जाने के उद्देश्य से बुधवार को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षित बिसेन के द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स के साथ आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही पैरालीगल वालेंटियर्स को नेशनल लोक अदालत से होने वाले लाभों के संबंध में पम्प्लेट्स का वितरण करते हुये शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नेशनल लोक अदालत से होने वाले लाभों से आमजनों को अवगत कराने के निर्देश दिये गए। ताकि पक्षकारगण नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से प्रकरण का निराकरण करने के लिए प्रेरित हों और नेशनल लोक अदालत का लाभ उठा सके।




