टॉप न्यूज़

एनएच 30 पर एनएचएआई की बड़ी कार्रवाई

एनएच 30 पर एनएचएआई की बड़ी कार्रवाई

 

 सड़क किनारे झोपड़ी–गुमटी हटाई गईं, हाईवे हुआ क्लियर

 

 

कटनी।प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीआईयू कटनी के सख्त निर्देश पर एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सोमवार को एनएच 30 पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। हाईवे किनारे अधिग्रहित भूमि पर बनी झोपड़ियों व गुमटियों को हटाकर टीम ने साफ संदेश दिया कि हाईवे पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

कार्रवाई के दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं जल्द से जल्द अपने अस्थाई ढांचे व सामान हटा लें, ताकि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़भाड़ खत्म हो सके।

 

टीम के अनुसार, हाईवे किनारे बनाए गए अस्थाई ठिकानों के कारण वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग बढ़ रही थी, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। अतिक्रमण हटने के बाद अब हाईवे अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा।

 

स्थानीय रोड यूजर्स ने एनएचएआई की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इससे सफर और भी सुरक्षित होगा तथा ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!