मध्य प्रदेश

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्धारित समय-सीमा में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को अटेंड कर निराकृत करने के दिये अधिकारियों को निर्देश

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्धारित समय-सीमा में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को अटेंड कर निराकृत करने के दिये अधिकारियों को निर्देश

 

कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को प्राप्‍त सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों को अटेंड कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये हैं।

 

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने निर्देश मे कहा कि सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया है कि संबंधित लेबल अधिकारियों द्वारा शिकायतों की निर्धारित समय-सीमा अनुसार अटेंड नहीं किया जा रहा है, जिससे जिले एवं विभाग की ग्रेडिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। माह अक्टूबर 2025 में प्राप्त शिकायतों में जिले के संबंधित लेबल अधिकारियों द्वारा 68 शिकायतों को नॉट अटेंड किया गया है।

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर से कोई भी शिकायत नॉट अटैंड नहीं होनी चाहिये। अन्यथा की स्थिति में संबंधित लेवल अधिकारी का प्रति नॉट अटैंड शिकायत के मान से वेतन कटौती की जावेगी। अधिकांश शिकायतें ऐसी है जिनका निराकरण विभाग से न होकर किसी अन्य विभाग या जिला से किया जाना है ऐसी सभी शिकायतों को तत्काल एल-1 स्तर से ही कार्यक्षेत्र से बाहर किया जाये।

 

          कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि ग्रेडिंग माह में प्राप्त होने वाली अथवा मैप होने वाली समस्त शिकायतों का निराकरण कर संतुष्टिपूर्वक प्रत्येक शिकायत में शिकायतकर्ता से चर्चा कर पोर्टल पर समाधानकारक एवं तथ्यपरक निराकरण दर्ज कराया जाये। लेवल 1 एवं लेवल 2 पर लंबित समस्त शिकायतों में अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन निर्धारित समयसीमा में दर्ज कराया जाए, ताकि नॉट अटेंडेड की स्थिति निर्मित न हो, अन्यथा की स्थिति में संबंधित लेवल अधिकारी का प्रति नॉट अटेंड शिकायत के मान से वेतन कटौती किये जाने संबंधी कार्यवाही की जावेगी।

 

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि लेवल 1 एवं लेवल 2 पर प्रतिदिवस शिकायतों की सघन मॉनीटरिंग कर प्रतिदिवस अथवा आगामी 3 दिवस में बाहर हो रही शिकायतों पर अनिवार्य रूप से प्रतिवेदन दर्ज करा देवें ताकि अनावश्यक रूप से शिकायतें नॉट अटेंड की स्थिति में न आ पाये। विभाग स्तर पर जो भी शिकायतें फोर्स क्लॉज हेतु प्रस्तावित की जाती है उनका भलिभाति सूक्ष्मता से परीक्षण कर लेवें ताकि कोई भी शिकायत निम्न गुणवत्ता की श्रेणी में फोर्स क्लोज न हो सके, अन्यथा की स्थिति में विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी तय की जावेगी। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर संबंधित अधिकारी के पदस्थापना अनुसार ही पोर्टल पर अधिकारी का नाम दर्ज हो, यह समस्त लेवल अधिकारी एवं विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने समस्त विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ लेबल अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में अटेंड किये जाने हेतु निर्देशित करने हेतु निर्देश दिये हैं, अन्यथा सीएमहेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतें नाट अटेंडेंट होने की स्थिति में संबंधित लेबल अधिकारी के वेतन से कटौती की जावेगी, जिसके लिये सर्व संबंधित व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!