कटनी का गौरव बनेगा दद्दा धाम मंदिर 9 से 13 नवंबर तक होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
कटनी का गौरव बनेगा दद्दा धाम मंदिर 9 से 13 नवंबर तक होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आने वाले वर्षों तक कटनी की धार्मिक पहचान के रूप में जाना जाएगा
विजयराघवगढ़ :- कटनी परम पूज्य पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य और ऐतिहासिक आयोजन 9 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक दद्दा धाम कटनी में आयोजित होगा। यह मंदिर केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। मंदिर निर्माण का सपना वर्षों से श्रद्धालुओं के हृदय में था। जिसे विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक जी ने अपनी निरंतर रुचि समर्पण और प्रयासों से साकार किया। पाठक जी के मार्गदर्शन और देखरेख में मंदिर का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ जिसमें प्रत्येक शिलान्यास वास्तु और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है संगमरमर से सजे गर्भगृह में परम पूज्य दद्दाजी महाराज की दिव्य प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। चारों ओर सुन्दर तोरण द्वार विशाल सभागृह, ध्यान कक्ष और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक परिसर इस धाम की विशेषता को और बढ़ाते हैं।इस पावन अवसर पर देश के प्रसिद्ध धर्म प्रचारक पं. इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज पं. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज पं. पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज सहित अनेक संत महात्मा एवं सनातन धर्म के प्रचारक उपस्थित रहेंगे। उनके सानिध्य में शिवलिंग निर्माण कथा हवन भजन संध्या संगीतमय प्रवचन और विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।नगर प्रशासन दद्दा धाम समिति और असंख्य स्वयंसेवक आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। पूरा नगर भक्ति आस्था और श्रद्धा की भावनाओं से सराबोर है। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की अपील
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने क्षेत्रवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा परम पूज्य दद्दाजी हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उनके नवनिर्मित मंदिर में होने जा रही प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हमारे लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण है। मैं सभी श्रद्धालुओं भक्तजनों और क्षेत्रवासियों से अनुरोध करता हूँ कि इस भक्ति पर्व में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर दद्दा धाम की इस दिव्य ऊर्जा का अनुभव करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण और संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक है।दद्दा धाम का यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आने वाले वर्षों तक कटनी की धार्मिक पहचान के रूप में जाना जाएगा। यह आयोजन न केवल भक्तों के हृदय में श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित करेगा बल्कि पूरे प्रदेश में सनातन संस्कृति की अलौकिक गूँज फैलाएगा।



