मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रदेश के जिलों की समीक्षा

मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रदेश के जिलों की समीक्षा
कटनी। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने आज 28 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, शिक्षकों की ई अटेंडेंस, शाला से बाहर विद्यार्थियों का पंजीयन, छात्रवृत्ति वितरण, नगरीय निकाय में पीएम आवास, अमृत-2 योजना, दुग्ध उत्पादन, पराली प्रबंधन, उद्योग स्थापना, ग्रामीण विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा पर प्रदेश के सभी जिलों की विस्तार से समीक्षा की।
यहां कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार वर्चुअली जुड़े रहे। इनके अलावा डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ज्योति सिंह चौहान, उपसंचालक कृषि डॉ. आर एन पटेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी सहित अन्य अधिकारी भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मौजूद रहे।




