नाबालिक बच्चे की मौत का सौदागर हुकूमचंद खदान के संचालक जैन ब्रदर्स के ऊपर 11दिन बाद दर्ज हुई FIR

नाबालिक बच्चे की मौत का सौदागर हुकूमचंद खदान के संचालक जैन ब्रदर्स के ऊपर 11दिन बाद दर्ज हुई FIR
MAIHAR :-बदेरा थाना अन्तर्गत में बीते 19 अक्टूबर को भटूरा मे स्थित हुकुमचंद जैन की खदान मे कार्य करने के दौरान नाबालिग चंदेश(अनिकेत) सिँह गोड़ पोकलेन मशीन के पानी मे पलटने से मशीन मे कार्य कर रहे युवक सहित कई फुट गहरे पानी मे समा गए थे। मौके पर चीख पुकार मचने के बाद आसपास के लोग एवं सहकर्मी बचाव के लिए पहुंचे। लेकिन जब तक नाबालिक अनिकेत सिँह को पानी से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले हुकूमचंद के हुक्मरानो द्वारा भरपूर दबाने की कोशिश करने के बाद भी खदान संचालक ऋषभ जैन एवं उसके पार्टनर को पुलिस की चली लंबी जांच और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद अंततः क्षेत्रीय थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। नाबालिक आदिवासी की मौत के मामले को लेकर हमारे पत्रकार साथी प्रवीण गौतम द्वारा मृतक आदिवासी गरीब परिवार के पक्ष में न्याय मिलने तक लगातार इन खनन माफिया जैन ब्रदर्स के खिलाफ खबर को प्रकाशित किया जा रहा था। कल 11 दिन बाद जाकर इन आताताइयों के ऊपर विभिन्न धाराओं में मामला मामला पंजीबद्ध हुआ।
जानकारी के मुताबिक हुकुमचंद द्वारा एक और मामला सामने आ रहा है जिसमे युवराज सिंह गौड़ की जमीन लगभग 10 से 12 एकड़ कब्जा कर अवैध खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भी हमारे पत्रकारों द्वारा खबरें प्रकासित किया जा रहा है। देखना होगा कि इस अवैध खनन मामले पर इन कब्जाधारी जैन ब्रदर्स के ऊपर कब तक प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है।




