पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, CJI सूर्यकांत बोले- आप चूक गए

पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, CJI सूर्यकांत बोले- आप चूक गए…
पिता के जन्म का प्रमाण कहां से लाऊं? सुप्रीम कोर्ट में SIR पर सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, CJI सूर्यकांत बोले- आप चूक गए…
देश के 12 राज्यों में चल रहे गहन वोटर पुनरीक्षण या स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ लगी याचिकाओं पर 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। देश के शीर्ष न्यायालय ने विपक्ष को तगड़ा झटका देते हुए कहा कि एसआईआर कराने के लेकर चुनाव आयोग के अधिकारों को चुनौती नहीं दी जा सकती। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसके पास ऐसा करने का पूरा संवैधानिक और कानूनी अधिकार है। शीर्ष अदालत ने इस प्रक्रिया को रोकने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि अगर इसमें कोई अनियमितता सामने आई तो वह तुरंत सुधार के आदेश देगा। कोर्ट अब 2 दिसंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगा।
चीफ जस्टिस सूर्याकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच ने राजद सांसद मनोज झा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि एसआईआर की जरूरत पर सवाल उठाने वाले तर्कों में दम नहीं है।




