क्राइम
रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना पुलिस ने 9 माह पूर्व हुई एक सनसनीखेज कैश लूट की वारदात में फरार चल रहे तीन आरोपियों को आज सुबह आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है.

रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना पुलिस ने 9 माह पूर्व हुई एक सनसनीखेज कैश लूट की वारदात में फरार चल रहे तीन आरोपियों को आज सुबह आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन कुख्यात आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर दबोचा.
थाना प्रभारी जेवी पटेल ने बताया कि ये आरोपी मार्च माह में सलैया मोड़ के पास नकदी रुपयों की लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर तब से फरार चल रहे थे. उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस पिछले 9 महीनों से इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश सिंह, राकेश सिंह और योगेश सिंह (सभी निवासी ग्राम मजगवा) के रूप में हुई है.




