लोकल न्यूज़

सिल्वर टॉकीज रोड पर महावीर स्वीट्स द्वारा सड़क पर कब्जा जारी

कटनी में अवैध निर्माण पर जिम्मेदारों की चुप्पी!

 

कटनी में अवैध निर्माण पर जिम्मेदारों की चुप्पी!

सिल्वर टॉकीज रोड पर महावीर स्वीट्स द्वारा सड़क पर कब्जा जारी

 

कटनी। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक सिल्वर टॉकीज रोड पर महावीर स्वीट्स द्वारा पीली पन्नी लगाकर सड़क पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। दुकान के ठीक सामने सड़क पर कब्जा जमाने से न केवल मार्ग संकरा हो रहा है, बल्कि भविष्य में पार्किंग की सुविधा न होने से जाम की समस्या और भी बढ़ने की आशंका है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यावसायिक मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर कब्जा कर निर्माण कार्य करना नियमों के खिलाफ होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाता है।

 

मामले की शिकायत कई बार नगर निगम तक पहुंचने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने और मार्ग को सुचारु रखने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!