मध्य प्रदेश

अप्रिय कार्यवाही से बचने मैदानी अधिकारी-कर्मचारी मुख्य पर रहकर निर्माण एवं विकास कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत रूप से करें निगरानी- जिला पंचायत सीईओ

 

अप्रिय कार्यवाही से बचने मैदानी अधिकारी-कर्मचारी मुख्य पर रहकर निर्माण एवं विकास कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत रूप से करें निगरानी- जिला पंचायत सीईओ

 

लंबित अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ और सी.सी. सर्वोच्च प्राथमिकता से जारी कराएं – सुश्री कौर

 

कटनी (9 दिसम्बर)- केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा निर्माण एवं विकास कार्यों का लाभ ग्रामीणों को शीघ्रता के साथ समय पर मिले, इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पर निवास कर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। निर्माण एवं विकास कार्यों की सतत रूप से निगरानी करते हुए गुणवत्ता पूर्ण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण कराएं। अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ कराते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराए गए कार्यों की सीसी जारी कराएं। आगामी बैठक के पूर्व यदि लक्ष्य के अनुसार वांछित प्रगति नहीं आती है तो सख्त एवं अप्रिय कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक में समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक यात्रियों एवं अन्य अधिकारियों को दिए। एजेंडा के अनुसार योजनाओं की समीक्षा करते हुए सुश्री कौर ने कड़क लहजे में कहा कि अधिकारी नियमित रूप से प्रॉपर फॉलोअप,फीडबैक और मॉनिटरिंग करेंगे तभी लक्ष्य के अनुसार प्रगति आना संभव होगी।

 

मनरेगा,15वां वित

 

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने मनरेगा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में सामग्री भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने समस्त जनपद पंचायतों की जनपद पंचायत वार समीक्षा करते हुए श्रमिक नियोजन में वृद्धि, लेवर बजट, विगत वर्ष के अपूर्ण कार्यों को तत्परता पूर्वक पूर्ण कराने, एक बगिया मां के नाम, जल गंगा संवर्धन एवं ई-केवाईसी कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक बगिया मां के नाम के हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें कार्य कराने हेतु प्रेरित करें। उनकी समस्याओं को साझा करते हुए उनका यथोचित समाधान करें। अपूर्ण आंगनबाड़ी भवन एवं वर्ष 2020-21 से 2024 25 तक के अपूर्ण परियोजनाओं और कार्यों को विशेष कार्य योजना बनाकर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।

 

एमडीएम और शिकायत

 

सुश्री कौर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जानकारी ली। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी ने कहा कि विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शिक्षा एवं अन्य अधिकारी समय पर बर्तन क्रय करने की कार्रवाई करें। शालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए नियत पोर्टल पर अपलोड करें एवं भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

 

इनकी भी हुई समीक्षा

 

सुश्री कौर ने मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटर शेड), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतुष्ट पूर्ण निराकरण की बारीकी से समीक्षा की एवं प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आवास योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन आवास पूर्णता की निगरानी समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वयं करें ताकि संतोष जनक स्थिति निर्मित हो सके। उन्होंने विकासखंड बड़वारा में आवास पूर्णता की स्थिति समाधान कारक नहीं होने और आवास प्लस टू सर्वे की चेकर से सत्यापन का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर नाराजगी जताई।

 

इनकी रही मौजूदगी

 

समीक्षा बैठक में सर्वश्री अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषिराज चढ़ार, कमलेश सैनी, शबाना बेगम, मृगेंद्र सिंह, विजयलक्ष्मी मरावी, पंकज नामदेव, योगेंद्र कुमार असाटी, मोहम्मद आरिफ सहायक यंत्री, जनपद पंचायत कटनी को छोड़कर अन्य विकास खंडों के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शिक्षा,एपीओ,एएओ, उपयंत्री, एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!