देश

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने किया ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” का आयोजन

 

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने किया ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” का आयोजन 

 

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली लोकप्रिय संस्था अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने सेक्टर – 31, फरीदाबाद स्थित एफ. एम.एस.स्कूल आडिटोरियम में देश के अनेक लोगों को “भारत गौरव रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री नंदेश्वर कला केन्द्र के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हेम सिंह राणा ( कृभको और नेशनल को- आपरेटिंग यूनियन औफ इंडिया के औल इंडिया डायरेक्टर ), जयदीप सिंह ( निजी सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्री कार्यालय) , अरविंद सक्सेना पी.ए. टू रेजिडेंट कमिश्नर, मध्य प्रदेश भवन,नई दिल्ली ) अशोक गोयल ( विपुल गोयल जी कैबिनेट मंत्री, हरियाणा , के भाई ) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी विकास सक्सेना, वरिष्ठ मीडिया व्यक्ति और दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक पी.सी. गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार, राइटर और नेचुरोपैथ शंभू भद्र , समाज सेवी, साहित्यकार मधु वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार सुशील श्रीवास्तव और दीपक चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का संचालन राइटर डायरेक्टर, आर्टिस्ट गोपाल सक्सेना और डांस कोरियोग्राफर अबरार आशु अहमद ने अपने जोशीले और चुटिले अंदाज में किया। बबीता नागर छाबड़ी, सुनीता शर्मा, शुभ्रा मिश्रा, यश वर्मा, ममता मित्तल, सुभाष गोला प्रजापति, डोरी शर्मा, प्रवीण गुलाटी , सौरभ प्रभात, डा. जयमाला, प्रियल प्रधान, डा. रवि घायल, सी.एल. मीणा, गगन शर्मा, विवेक त्रिपाठी, अर्पणा डी. चक्रवर्ती, अर्चना पाल, ए. के. आजाद, कविता अद्लक्खा, डा. कामरान उद्दीन सिद्दीकी, ललिता भारद्वाज, सृष्टि गुलाटी, डा. रितु पुनहानी, भावना शर्मा, कैप्टन रजनीश, लाल बिहारी लाल,महेश दत्त वशिष्ठ, कृष्ण अद्लक्खा, डा. संजय गुप्ता, डा. राजन कक्कड़, उर्वशी, महेन्द्र कुमार, एस.एस. भुल्लर, गिरीश चावला, महेश अग्रवाल, डा. गौरी अरोड़ा, डा. गुलाब चन्द पटेल, श्रुति त्रिपाठी, डा. लतेश परमार, प्रियंका झा, गुरू हिमांशु ठाकुर, राज श्री, अनिरुद्ध बोदड़े, अंकित सचदेवा, जयवर्धन प्रताप सिंह आदि सहित 101 लोगों को ” भारत गौरव रत्न सम्मान ” से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने में तमाम श्रेणी के लोग शामिल रहें । मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, कला व साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग, पत्रकार आदि को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा चूड़ामणि डा. प्रणीता प्रभात और सचिव डा. आर. के. श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित अतिथियों, अवार्डिस और पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए तहे दिल से उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!