अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई बड़ी कार्यवाही
97 हज़ार रूपये से अधिक की अवैध शराब जब्त
आबकारी अधिनियम के कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध
कटनी – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को वृत्त कटनी क्रमांक 03 क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेढ़ी, मानपुर, थरका टैंक में दविश दी गई।
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि दविश के दौरान 20 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुम्मो में लगभग 945 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई। जब्त शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 97 हज़ार 500 रुपए है। जब्त महुआ लाहन का सेंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं च के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, प्रवीण रतन बरकड़े,वृत कटनी क्रमांक 03 प्रभारी, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आँचल प्रजापति एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।




