लोकल न्यूज़

डाइट कटनी की टीम ने किया शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जुहला में अकादमिक निरीक्षण

 

डाइट कटनी की टीम ने किया शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जुहला में अकादमिक निरीक्षण

 

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में डाइट कटनी की टीम द्वारा शैक्षिक उन्नयन के लिए विद्यालयों की परिणाम मूलक मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जुहला में अकादमिक निरीक्षण किया गया।

 

          निरीक्षण के दौरान, प्राचार्य श्रीमती एमपी डुंगडुंग द्वारा कक्षा 6 के बच्चों के समक्ष ग्लोब की अवधारणा का प्रदर्शन किया गया। मूल्यांकन प्रभारी डाइट फैकेल्टी राजेंद्र असाटी द्वारा छात्रों की अभ्यास पुस्तिकाओं एवं एड ग्रेड पुस्तिकाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कॉपियों की जांच करते हुये समय हुए छात्रों को उनकी त्रुटि से अवगत कराने एवं सुधार करने हेतु निर्देश दिए गए।

 

          कक्षा 5 का अकादमिक स्तर संतोषजनक पाया गया। फैकल्टी उमाशंकर सैनी ने कक्षा 3 में कुल 6 छात्रों का अंग्रेजी विषय में स्पेलिंग टेस्ट किया जिसमें सुधार की गुंजाईश पाई गई। डाइट फैकल्टी ज्योति श्रीवास्तव ने कक्षा चार में बच्चों से गणित एवं हिंदी विषय पर चर्चा की। गणित विषय में बच्चों से भिन्न पर बातचीत हुई। बच्चों के कॉन्सेप्ट्स क्लियर थे। हिंदी विषय में भी बच्चे पढ़ और समझ पा रहे थे प्रश्नों के जवाब भी दे रहे थे। हिंदी विषय का स्तर ठीक पाया गया। कक्षा आठ में बच्चों से गणित में वर्ग और वर्गमूल पर चर्चा की गई। उन बच्चों ने प्राथमिक कक्षाओं में वर्ग एक ऐसा चतुर्भुज जिसकी सभी भुजाएं बराबर हो, पढ़ा हुआ था तथा कक्षा आठ में शिक्षिका वर्ग को किसी संख्या का उसी संख्या में गुणा पढ़ा रही थी।

 

          डाइट फैकल्टी राकेश सिन्नरकर ने प्राथमिक स्तर पर पढ़ें गये वर्ग और आठवीं में पढ़ाये जा रहे वर्ग में आपसी संबंध को समझाया गया तथा वर्ग और वर्गमूल पर चर्चा करते हुए उसे ज्ञात करने की विधि स्पष्ट की गई। कक्षा तीन के बच्चों का शिक्षा एम पी ऐप पर आकलन किया गया।

 

विद्यालय में विद्यालय प्रभारी को प्रतिदिन पुस्तकालय संचालित करने तथा पुस्तकों की प्रविष्टि बच्चों के कार्ड में करने के निर्देश दिए गए। इस शाला की फॉलो अप मॉनिटरिंग 15 दिवस पश्चात पुनः की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!