लोकल न्यूज़

धरवारा और बाकल में संयुक्‍त जांच दल ने किया धान के स्‍टॉक का भौतिक सत्‍यापन

 

धरवारा और बाकल में संयुक्‍त जांच दल ने किया धान के स्‍टॉक का भौतिक सत्‍यापन

 

248 बोरी धान किया जब्‍त, मांगे दस्‍तावेज

 

कलेक्‍टर के सख्‍त रूख से व्‍यापारियों में मचा हड़कंप

 

कटनी – जिला प्रशासन की सख्‍ती की वजह से समर्थन मूल्‍य पर अवैध रूप से धान की बिक्री कर अनुचित लाभ उठाने की मंशा रखने वाले लोगों पर हो रही ताबड़तोड कार्यवाहियों की वजह से उनके कुत्सित मंसूबों पर पानी फिर गया है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा धान के अवैध भंडारण में लिप्‍त दलालों व व्यापारियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करने के दिये निर्देश के बाद जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्यवाही सतत रूप से जारी है।

 

          इसी क्रम में मंगलवार को राजस्‍व अनुभाग बहोरीबंद के ग्राम धरवारा और ग्राम बाकल में कलेक्‍टर द्वारा गठित संयुक्‍त जांच दल ने 4 स्‍थानों पर औचक निरीक्षण कर 4 हजार 987 बोरियों में रखा 1 हजार 981 क्विंटल धान के भंडार का भौतिक सत्‍यापन किया और गोदाम संचालकों को कलेक्‍टर द्वारा जारी धान निकासी पर रोक संबंधी आदेश से अवगत कराया।

 

          संयुक्‍त जांच दल ने बाकल मेन रोड के आदर्श जैन के यहां से 620 बोरियों में भरा 248 क्विंटल धान जब्‍त किया। इनके द्वारा कोई भी वैध अभिलेख एवं दस्‍तावेज नहीं प्रस्‍तुत किया जा सका। जिस पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 

          संयुक्‍त जांच दल ने ग्राम धरवारा के संतोष कुमार लाल बिहारी यादव के यहां 1633 बोरियों में भरी 653 क्विंटल धान और ग्राम बाकल में प्रमोद कुमार रूपचन्‍द्र जैन के यहां 662 बोरियों में रखी 271.42 क्विंटल तथा बाकल में ही उपज स्‍वामी यशवंत राय के यहां 2072 बोरियों में रखी 808 क्विंटल धान के स्‍टॉक का भौतिक सत्‍यापन किया।

 

संयुक्‍त जांच दल में शामिल एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, नायब तहसीलदार बहोरीबंद आकाशदीप नामदेव और सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, मंडी उपनिरीक्षक सीताराम मार्को, अभय दुबे व पटवारी प्रदीप लोधी शामिल रहे।

 

सभी व्‍यापारियों को संयुक्‍त जांच दल ने बताया कि कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन की अवधि के दौरान 20 जनवरी तक धान निकासी प्रतिबंधित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!