लोकल न्यूज़

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” के तहत बहोरीबंद एसडीएम श्री चौरसिया ने किया किसानों को जागरूक

“दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” के तहत बहोरीबंद एसडीएम श्री चौरसिया ने किया किसानों को जागरूक

 

कटनी – ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार पशु पालकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, तकनीकी जागरूकता तथा उनकी आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा जिले में “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का द्वितीय चरण शुरू है।

 

 अभियान के अंतर्गत बहोरीबंद एसडीएम श्री राकेश चौरसिया द्वारा गुरूवार को ग्राम अमंगवां एवं बड़खेरा के पशुपालकों से संपर्क कर पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं गाय भैसों में कृत्रिम गर्भाधान कराने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही एप में पशुओं का वेरिफिकेशन भी किया गया। इसके अलावा पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार पर भी जानकारी दी गई।

 

 इस भृमण में डॉ. नेहा सुरेश्वर व्हीईओ बहोरीबंद, गौ सेवक श्री शिवचरण यादव, श्यामसुंदर यादव, हर्ष नायक एवं अमित यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!