घुनौर में चिता का आतंक, नाबालिग बालक की मौत

घुनौर में चिता का आतंक, नाबालिग बालक की मौत
थाना प्रभारी की तत्परता से गांव में सुरक्षा व्यवस्था
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुनौर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक चिता गांव में घुस आया और उसने एक नाबालिग बालिका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। भयभीत ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ पुलिस वाहन द्वारा गांव पहुंचकर सुरक्षा मोर्चा संभाला। पुलिस ने निडरता के साथ चिता की तलाश शुरू की हालांकि प्रारंभिक खोज के दौरान चिता गांव में नजर नहीं आया। फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा चिता की सघन खोजबीन की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग की भूमिका को लेकर नाराजगी भी देखी गई। बताया जा रहा है कि घटना के काफी समय बाद तक न तो वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही किसी प्रकार की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं थाना प्रभारी रितेश शर्मा के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों में भरोसा लौटा। पुलिस की मौजूदगी से हिम्मत पाकर गांव के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और चिते की तलाश में पुलिस का सहयोग करते नजर आए। पुलिस द्वारा गांव में सतत गश्त की जा रही है तथा लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था वन विभाग की सक्रियता और चिता को जल्द पकड़ने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302



