खजुराहो में हुई कैबिनेट बैठक, बुंदेलखंड को मिला मेगा पैकेज, इन विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी

खजुराहो में हुई कैबिनेट बैठक, बुंदेलखंड को मिला मेगा पैकेज, इन विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी
मंगलवार को खजुराहो स्थित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड के समग्र विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में औद्योगिक निवेश, सड़क विकास, सिंचाई, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार अवसरों और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
सागर जिले में प्रस्तावित ‘मसवासी ग्रंट’ औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह पैकेज निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित होगा, जिसमें लगभग 24,240 करोड़ रुपये के निवेश और 29,000 से अधिक रोजगार सृजन का अनुमान है। इसके तहत भूमि प्रति वर्गमीटर एक रुपये की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से बुंदेलखंड को औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।




