लोकल न्यूज़

खुशियों की दास्तां

प्यारी बाई को मिला मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना से मिला संबल

खुशियों की दास्तां

 

प्यारी बाई को मिला मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना से मिला संबल

 

कटनी – सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित सामाजिक न्याय विभाग की कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी के माध्यम से संचालित योजनाओं से हितग्राहियों को संबल मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राही लाभान्वित होकर राज्य सरकार को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे है।

 

      ऐसी ही एक दास्तान है कटनी नगर की राम निवास सिंह वार्ड निवासी 68 वर्षीय श्रीमति प्यारी बाई पति स्वर्गीय हरदयाल नामदेव की। जिन्हें मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत जीने का सहारा मिल सकेगा। मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना से अब हर माह उन्हें, उनके बचत खाते में 600 रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। खास बात यह है कि कल्याणी पेंशन योजना की जानकारी मिलने पर प्यारी बाई ने कुछ दिवस पूर्व ही नगर निगम कार्यालय की पेंशन शाखा पहुंचकर इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्म प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। तत्पश्चात 17 नवंबर को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन दस्तावेजों सहित नगर निगम कार्यालय में जमा किया। पेंशन शाखा द्वारा प्यारीबाई के फार्म एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच उपरांत सही पाए जाने पर तत्काल ही उनका आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करते हुए 25 नवंबर को पेंशन लाभ का स्वीकृति आदेश भी प्रदाय किया गया। जिसके अनुसार अब आवेदिका प्यारी बाई को अगले माह से उनके खाते में 600 रुपए की राशि प्रतिमाह मिलना प्रारंभ हो जायेगी।

 

           प्यारीबाई ने बताया कि उनकी उम्र 68 वर्ष की हो चुकी है। इस उम्र में मेहनत मजदूरी का काम भी उतना नहीं हो पाता, जिससे उनका जीविकोपार्जन हो सके। शासन द्वारा दी जाने वाली कल्याणी पेंशन योजना के तहत आगामी माह से उन्हें 600 रुपये प्रतिमाह मिलने प्रारंभ हो जाएगें। इस बात को लेकर प्यारीबाई ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इतनी आसानी से बिना भटके उनका पेंशन प्रकरण स्वीकृत हो जायेगा, इसका उन्हे बिलकुल भी भरोसा न था। इस प्रकार त्वरित रूप से योजना का लाभ मिल सकने से अब वे बेहद खुश हैं और शासन द्वारा प्रदाय किए जाने वाले योजनाओं के त्वरित लाभ की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन को इस कल्याणकारी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!