कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई बड़ी कार्यवाही

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध हुई बड़ी कार्यवाही
लगभग 2 लाख 28 हज़ार रुपए की अवैध शराब जब्त
आबकारी एक्ट के 8 प्रकरण पंजीबद्ध
कटनी – जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही का सिलसिला सतत जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त कटनी क्रमांक दो क्षेत्रांतर्गत ग्राम अधारकाप, निमियाहार, मछरियाडेरा में दविश दी गई।
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के बताया कि दबिश के दौरान 20 लीटर हाथ भट्ठी शराब एवं नदी किनारे प्लास्टिक के गुम्मो में लगभग 2 हजार 250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त शराब और महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 2 लाख 28 हज़ार रुपए है। जब्त महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च, के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, प्रवीण रतन बरकड़े, वृत कटनी क्रमांक 02 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, आँचल प्रजापति एवं आबकारी आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, सैनिक प्रभुलाल सेन और रवि शंकर तिवारी शामिल रहे।



