मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने यहां पहुंचे 137 आवेदकों की समस्यायें व शिकायते सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

 

कटनी (09 दिसंबर) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने यहां पहुंचे 137 आवेदकों की समस्यायें व शिकायते सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

 

          इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्‍त कलेक्टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर द्वय विंकी सिंहमारे उईके एवं ज्योति लिल्हारे मौजूद रहे।

 

अधूरी रोड पूरी करायें

 

          जनसुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 12, ग्राम पंचायत बिलहरी निवासी राजेन्‍द्र प्रसाद सेन ने अधूरी पड़ी सड़क को पूरा कराने हेतु आवेदन देते हुये कहा कि मेरे वार्ड में 1 माह से सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामवासियों को आने-जाने में समस्‍या का सामना करना पड़ता है। इस पर जनपद पंचायत रीठी के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलायें

 

          ग्राम धूरी निवासी रामस्‍वरूप विश्‍वकर्मा ने बताया कि पात्र होने के बावजूद पिछले 6 माह से मुझे पीएम किसान सम्‍मान निधि एवं सीएम किसान कल्‍याण की राशि नहीं मिल रही है। इसे पुन: चालू करवा दीजिये। इस पर अधीक्षक भू-अभिलेख को पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये गये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!