लोकल न्यूज़

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईव्‍हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने किया ईव्‍हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

 

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा मासिक निरीक्षण के तहत गुरूवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्‍हीएम वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

 

          कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया तथा संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईवीएम मशीनों के सही रख-रखाव का भी अवलोकन किया।

 

          इस दौरान भाजपा से श्री कमल असरानी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष (शहर) श्री अमित शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी से जिलाध्यक्ष श्री डी.सी. राम व जिला प्रभारी श्री धनीराम चौधरी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीलाम्बर मिश्र, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी ईव्‍हीएम एवं सहायक कोषालय अधिकारी श्री अभय कुजूर तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!