लोकल न्यूज़

कटनी जिले में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान आशीष तिवारी ने दो टूक कहा कि मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में जरा भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

कटनी जिले में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान आशीष तिवारी ने दो टूक कहा कि मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में जरा भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि अब हर योजना की सख्त मॉनिटरिंग होगी और लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने गर्भवती माताओं के संस्थागत प्रसव, नियमित जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डाटा, एएनसी पंजीयन, आयुष्मान कार्ड और टीकाकरण को मिशन मोड में लेने के निर्देश दिए।

टीकाकरण में राज्य स्तर पर जिले को चौथा स्थान मिलने पर टीम को बधाई भी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कुपोषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों की उपस्थिति, पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन, शाला पूर्व शिक्षा और पोषण पुनर्वास केंद्रों में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कुपोषित बच्चों के गलत चिन्हांकन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई के भी स्पष्ट संकेत दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!