मध्य प्रदेश

कटनी: NH-43 पर ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर, एक छात्र गंभीर

 

कटनी: NH-43 पर ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर, एक छात्र गंभीर

 

कटनी (बड़वारा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-43 पर धनवारा ग्राम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के समय ‘किड्स केयर’ निजी स्कूल की बस विलायत कला से बच्चों को लेकर कटनी जा रही थी। ट्रक क्रमांक CG 10 BS 8292 की टक्कर से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बस में 19 बच्चे सवार थे। हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।घायल छात्र को इलाज के लिए कटनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क की खराब हालत को लेकर NH-43 पर चक्काजाम किया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!