कटनी। शहर के झिंझरी क्षेत्र में लगभग छह वर्षों से रुका पड़ा LIG और MIG वर्ग का आवासीय प्रोजेक्ट अब एक बार फिर शुरू हो गया है। लंबे समय से ठप पड़ी इस योजना के पुनर्जीवित होने से सैकड़ों हितग्राहियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

कटनी। शहर के झिंझरी क्षेत्र में लगभग छह वर्षों से रुका पड़ा LIG और MIG वर्ग का आवासीय प्रोजेक्ट अब एक बार फिर शुरू हो गया है। लंबे समय से ठप पड़ी इस योजना के पुनर्जीवित होने से सैकड़ों हितग्राहियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
यह परियोजना पूर्व ठेकेदार द्वारा अधूरी छोड़ दी गई थी, जिसके चलते वर्षों तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, पूर्व ठेकेदार पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे, जिस कारण परियोजना लंबित रही। इस दौरान हितग्राहियों को अपने आवास के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
परियोजना की स्थिति को देखते हुए नगर निगम कटनी, मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (UADD) तथा संबंधित शासकीय एजेंसियों ने योजना को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इसके तहत LIG एवं MIG आवासीय विकास के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले और दूसरे टेंडर में किसी भी डेवलपर ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद तीसरे टेंडर में असोटेक विंडसर ग्रुप ने आगे आकर परियोजना का कार्यभार संभाला। इसके साथ ही वर्षों से अटकी इस आवासीय योजना को नई दिशा मिली है।
अब यह ग्रुप झिंझरी, कटनी में इस योजना को गेटेड सोसाइटी के रूप में विकसित कर रहा है।
प्रस्तावित परियोजना में स्विमिंग पूल, क्लबहाउस, आंतरिक सड़कें, सुरक्षा व्यवस्था सहित आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है। शासन और नगर निगम के सहयोग से छह वर्षों से बंद पड़ी इस योजना को पुनः गति देने का कार्य किया जा रहा है।
उम्मीद की जा रही है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लंबे समय से प्रतीक्षारत हितग्राहियों को भी उनका आवास मिल सकेगा।



