मां शारदा देवी जी धाम मैहर में नहीं है शौचालय और जो एक दो बने है वह है अस्त व्यस्त बना हुआ गंदगी का आलम
स्वास्तिक सुलभ काम्प्लेक्स में लिया जा रहा है बाथरूम करने का 5 रुपए शुल्क जबकि भारत में कही भी नहीं लगता बाथरूम का शुल्क फिर क्यो??

मां शारदा देवी जी धाम मैहर में नहीं है शौचालय और जो एक दो बने है वह है अस्त व्यस्त बना हुआ गंदगी का आलम
‼️स्वास्तिक सुलभ काम्प्लेक्स में लिया जा रहा है बाथरूम करने का 5 रुपए शुल्क जबकि भारत में कही भी नहीं लगता बाथरूम का शुल्क फिर क्यो??‼️
अत्यंत ही विडंबना के साथ यह खबर लिखी जा रही है कि मां शारदे की धार्मिक नगरी मैहर में देश के चारों तरफ से श्रद्धालु भक्त गण आते है किंतु मां के धाम में जब इस प्रकार के अव्यवस्था देखते है और परेशान होते है खासकर मातृशक्ति जिनके लिए शौचालय नहीं है सुलभ काम्प्लेक्स बने हुए है वहां पर बाथरूम का 5 रुपए लिया जा रहा मय लिख कर आखिर क्यो? मुंडन संस्कार के अंदर महिला प्रसाधन बना है जिस पर दरवाजा नहीं है ओमनी कार्यालय के सामने बुकिंग टिकट काउंटर सीढ़ी के पास जो प्रसाधन बना हुआ है वहां पर दरवाजा नहीं है गंदगी इस प्रकार है कि अंदर जाना है दूरभर आखिर मां की नगरी में महिला शक्ति को बिना दरवाजे गंदगी के साथ प्रसाधन का उपयोग क्या औचित्य प्रकट करता है। रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि क्या शारदा प्रबंधक कमेटी के खजाना में धन की कमी हो गई कि प्रबंधक मात्र भ्रष्टाचार के लिए बनी है यदि यह छोटी छोटी समस्याएं का हल नहीं किया जा सकता तो किस प्रकार की समिति यह एक प्रश्न चिन्ह उपस्थित होता है? जबकि वार्ड के पार्षद इस शहर के चेयरमैन है शासन प्रशाशन,विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर महोदया, एस डी एम महोदया, सी एम ओ आदि से करबद्ध आग्रह एवं निवेदन है कि अविलंब इस संदर्भ में संज्ञान ले और जहां भी मां शारदे में प्रसाधन देवी जी के प्रांगण में सड़क के किनारे खोले जाने की कृपा करे। यात्री दुकानदार से प्रसाद ले तभी वह उनके अंदर बने प्रसाधन का उपयोग कर सकता है अन्यथा नहीं हर तरफ अतिक्रमण करने के लिए जगह है किंतु प्रसाधन के लिए जगह नहीं और जो प्रसाधन बने हुए है उसके आस पास भी अतिक्रमण किए हुए है आखिर क्यो?? ड्योढ़ी के पास से लेकर, लाल गेट , पुलिस चौकी तक, बंधा तक एक भी प्रसाधन नहीं है देखने में आता है कि महिलाएं पुलिस चौकी या अन्य जगह प्रसाधन का उपयोग करती है आखिर क्यो?? तमाम प्रश्न चिन्ह उपस्थित होते है यह जन हितार्थ मुद्दे को संबंधित अधिकारी अविलंब संज्ञान लेंगे।



