मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मुहिम चल रही है

 

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मुहिम चल रही है। धार जिले के सरकारी विभागों में भस्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे। इसमें लोकायुक्त पुलिस के करवाई के साथ भ्रष्ट अधिकारियों के चेहरे बेनकाब हो रहे है। जानकारी के मुताबिक बुधवार क डही बीआरडी कार्यालय कर बाबू को 10 हजार की रिध्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

 

आरोपित यह रकम सेवानिवृत्त चपरासी के पेंशन प्रकरण और एनपीएस कटौती राशि आहरित करने के एवज में मांग रहा था। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के तहत पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इंदौर इकाई ने बुधवार को महत्वपूर्ण ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

मिली थी जानकारी

डही निवासी आवेदक रणजीत वामनिया ने शिकायत की थी कि शिक्षा विभाग, डही के सहायक ग्रेड-3 व लेखा शाखा प्रभारी दिनेश भिड़े उनके पिता के पेंशन प्रकरण तैयार करने और एनपीएस कटौती राशि आहरित करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!