मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य पर शासकीय तिलक महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दी नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य पर शासकीय तिलक महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दी नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति
कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की मौजूदगी में नगर निगम के नई सब्जी मंडी में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार के उदघाटन के अवसर पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय के सामने शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य एसआईआर के संबंध में मतदाता जागरूकता अंतर्गत शानदार नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, एस.डी.एम. कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी एवं उपसंचालक कृषि डॉ. आर.एन. पटेल मौजूद रहे।
इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान और एसआईआर के संबंध में समाज में प्रस्तुत भ्रम की स्थिति को दूर करने हेतु सामान्य जनता को जागरूक किया। कलेक्टर श्री तिवारी ने नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की।
यह नुक्कड़ नाटक दीपा विश्वकर्मा, मीनाक्षी महोबिया, भाग्यश्री महोबिया, प्रीति, दिवांशु जायसवाल, दीपिका विश्वकर्मा, साक्षी बर्मन, तिष्या श्रीवास्तव, भूमिका थापा, शानू केवट, हेमन्त एवं गगन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) की प्रभारी डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. व्ही. के. द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।




