राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा कुंदरैही ग्राम पंचायत में विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर संपन्न

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा कुंदरैही ग्राम पंचायत में विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर संपन्न
मोतियाबिंद के मरीज़ों का सुखसागर मेडिकल कालेज जबलपुर मे निशुल्क आपरेशन कराया जा रहा
विजयराघवगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुदरेही मे लगा निशुल्क नेत्र शिविर। राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित राहत हेल्थ विज़न मिशन के अंतर्गत ममता आई केयर क्लिनिक के तत्वावधान मे दिनांक 10 दिसम्बर को ग्राम पंचायत कुंदरैही में पंचायत भवन मे निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य को सुलभ बनाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। शिविर में उत्साह के साथ लगभग 200 हितग्राहियों की आँखों की जाँच की गई जाच के दौरान 50 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। चिंहित मरीजों में से 40 लाभार्थियों को तुरन्त शिविर के अंत मे सुखसागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जबलपुर रेफ़र किया गया जहाँ उनका आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा यह तेजी से मिल रहा उपचार राहत हेल्थ विज़न मिशन की ग्रामीणों के प्रति वास्तविक प्रतिबद्धता और सेवा भावना को दर्शाता है राहत समर्पण सेवा समिति का यह अभियान लगातार गाँव गाँव पहुँचकर उन लोगों तक नेत्र सेवाएँ पहुँचा रहा है जो वर्षों से उपचार से वंचित थे शिविर में विशेष सहयोग रहा शारदा प्रसाद साहू ऑप्टोमेट्रिस्ट चंद्रभान पाल अभियान संयोजक सुमित कुशवाहा पंचायत प्रतिनिधि एवं सरपंच आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं ग्रामीणों ने राहत समर्पण सेवा समिति की टीम की सराहना करते हुए कहा कि राहत हेल्थ विज़न मिशन सच में गाँवों के लिए राहत बनकर आया है। इतने बड़े स्तर की नेत्र सेवा पहली बार हमारे गाँव में मिली है राहत समर्पण सेवा समिति अपने साझेदार संस्थानों के साथ मिलकर हर गाँव तक रोशनी पहुँचाने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।



