मध्य प्रदेश

RTO संतोष पाल सहित पत्नी परिवहन विभाग में ही लिपिकरेखा पाल की ‘काली कमाई’ पर ED का प्रचंड प्रहार, फिर भी कुर्सी सुरक्षित

RTO संतोष पाल सहित पत्नी परिवहन विभाग में ही लिपिकरेखा पाल की ‘काली कमाई’ पर ED का प्रचंड प्रहार, फिर भी कुर्सी सुरक्षित!

 

 

73 लाख की कुल आय और 4.80 करोड़ की संपत्ति—जबलपुर में 3.38 करोड़ अटैच, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण बेनकाब

जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग में लंबे समय से पनप रहे भ्रष्टाचार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करारा वार करते हुए जबलपुर RTO संतोष पाल और परिवहन विभाग की वरिष्ठ लिपिक रेखा पाल की 3.38 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को PMLA, 2002 के तहत अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे परिवहन सिस्टम की सड़ांध को उजागर करने वाला धमाका मानी जा रही है।

 

ED की जांच में सामने आया कि जिनकी कुल वैध आय महज 73.26 लाख रुपये थी, उन्होंने जांच अवधि में करीब 4.80 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित और खर्च कर डाली। यानी 4.06 करोड़ रुपये की बेहिसाबी काली कमाई। सवाल सीधा है—

👉 इतनी दौलत आखिर आई कहां से और किसके संरक्षण में?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!