लोकल न्यूज़

संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शासकीय तिलक स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय के छात्रों ने किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शासकीय तिलक स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय के छात्रों ने किया उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन

 

कटनी – शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शासकीय तिलक स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय के छात्रों ने उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया।

 

          प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 6 छात्रों और 3 छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र करन सिंह यादव ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र अमन पटेल ने 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम एवं 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

 

छात्रों की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई सहित समस्‍त महाविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुये आगे की प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!