मध्य प्रदेश

सीएमएचओ डॉ. बसंत कुमार सिंह ने कहा,“मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है.वृद्धजनों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

सीएमएचओ डॉ. बसंत कुमार सिंह ने कहा,“मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है.वृद्धजनों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.आवश्यकतानुसार नियमित स्वास्थ्य जांच और निगरानी की जाएगी।”बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने बताया,“स्वास्थ्य शिविर में सभी वृद्धजनों की जांच की गई है.

 

जिन बुजुर्गों को उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें दवाइयां दी गई हैं.साथ ही एनजीओ संचालक से अपील की गई है कि वृद्धजनों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए.”वहीं, शाखा प्रबंधक नेहा दास ने बताया कि उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है, इसके बावजूद वे निरंतर वृद्धजनों की सेवा कर रही हैं.उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव, भोजन और देखभाल की जिम्मेदारी निभाना उनका नैतिक कर्तव्य है,.

 

इसलिए बिना वेतन के भी सेवा कार्य जारी रखा गया है.वृद्धजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर सामने आते ही जिस संवेदनशीलता के साथ प्रशासन ने कार्रवाई की, वह सराहनीय है.इससे न केवल वृद्धजनों को राहत मिली है, बल्कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो, इसका स्पष्ट संदेश भी गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!