शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत’ कार्यक्रम आयोजित

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत’ कार्यक्रम आयोजित
कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता, रचनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं वनस्पति विज्ञान विषयों पर आधारित नवाचार प्रोजेक्ट और तकनीकी ज्ञान को देखते हुए विषय विशेषज्ञों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया तथा सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक प्रभावी रूप से जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बाजपेई के निर्देशन में हुआ जबकि आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष एवं इको क्लब प्रभारी डॉक्टर ज्योत्सना आठ्या समिति सदस्य संयोजक डॉ आर पी सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव और संयोजन समिति डॉक्टर अनिल कुमार गौतम, श्री पुनर्बसु भट्टाचार्य, डॉ विजय कुमार, डॉ संगीता बासरानी, डॉ सुचि सिंह, डॉ शैलजा बरसैया, श्री योगेंद्र सोनी, डॉ शिवनंदन पटेल, डॉ शोभाराम पाटिल, डॉ दीपेंद्र सिंह राजपूत द्वारा निभाई गई।



