सिहोरा कुंडम विधानसभा अधिकारी द्वारा किए गए शत प्रतिशत डिजिटलाइज्ड कार्य को जिले में सर्वप्रथम पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।

सिहोरा कुंडम विधानसभा अधिकारी द्वारा किए गए शत प्रतिशत डिजिटलाइज्ड कार्य को जिले में सर्वप्रथम पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सेक्टर अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार जैन, बीआरसी कुंडम, विधानसभा सिहोरा क्रमांक 102 के मतदान केंद्र क्रमांक 86 से 113 तक कुल 22,633 मतदाताओं के सफलतापूर्वक डिजिटलाइजेशन हेतु विशेष रूप से प्रशंसनीय हैं।
इस कार्य में सुपरवाइजर श्री सौरभ कुमार साहू, श्री अरविंद कुमार परस्ते एवं श्री विजय कुमार चौकसे सहित पूरी टीम का उत्कृष्ट सहयोग रहा। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री वीर सिंह धुर्वे, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सिहोरा श्री पुष्पेंद्र अहाते, तथा अनुविभागीय अधिकारी कुंडम सुश्री प्रगति गनवीर का मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस कार्य को सफल बनाने में सुपरवाइजर, BLO, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जन शिक्षक, शिक्षक, पटवारी, अतिथि शिक्षक, हेल्प डेस्क ऑपरेटर, मास्टर ट्रेनर तथा सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष योगदान सराहनीय है। पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।




