सुदर्शना के इकतीसवें स्थापना दिवस पर ऊर्जा उत्साह उल्लास से दीप यज्ञ का शानदार आयोजन

सुदर्शना के इकतीसवें स्थापना दिवस पर ऊर्जा उत्साह उल्लास से दीप यज्ञ का शानदार आयोजन
सेलिब्रेशन अभी बाकी है इस अवसर पर सभी मित्रों की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं
सादर ।।
संस्कृति और संस्कार का
एक सुन्दर नाम है सुदर्शना ।।
नारियों की सम्पूर्णता की
अनूठी पहचान है सुदर्शना ।।
नारियों में ऊर्जा उत्साह और
उल्लास का संचार है सुदर्शना ।।
स्नेह और सदभावना की
बुलन्द आवाज़ है सुदर्शना ।।
नारियो की कला प्रतिभा
योग्यता का मंच है सुदर्शना ।।
निराशा में डूबते मन की आशा
और विश्वास है सुदर्शना ।।
होली के रंग और गुलाल की
मनभावन फुहार है सुदर्शना ।।
दीवाली की अल्पना रंगोली
और दीपों का उत्सव है सुदर्शना ।।
हरियाली तीज पर सृष्टि का
अनुपम श्रृंगार है सुदर्शना ।।
प्रगति के नित नये सोपान
रचती और चढ़ती है सुदर्शना ।।
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध
खड़ी क्रांति अभियान है सुदर्शना ।।
सेवा सहायता और सहकारिता
की उत्कृष्ट भावना है सुदर्शना ।।
अनेकता में एकता की अनूठी
मिसाल है हमारी सुदर्शना ।।
नारी से नारायणी तक का
सुहाना सफ़र है सुदर्शना ।।
हम सभी सुदर्शनाओं की
आन बान और शान है सुदर्शना ।।
अपार हर्ष के साथ रक्खा है आज
सुनहरे इकतीसवें वर्ष में कदम ।।
बहुत – बहुत बधाई है सुदर्शना
बहुत – बहुत बधाई है सुदर्शना ।।
आज सुदर्शना के 31 वें स्थापना दिवस पर
सभी प्यारी- प्यारी सुदर्शनाओं को हार्दिक बधाई ।
जिनके सतत-सहयोग स्नेह और सदभावना से ये
शुभघड़ी अपार ख़ुशी और संतोष ले कर आई ।।
मीरा भार्गव
सेलिब्रेशन अभी बाकी है इस अवसर पर सभी मित्रों की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं 



