मध्य प्रदेश

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत: सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में हादसा; युवक गंभीर, जबलपुर रेफर

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत: सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में हादसा; युवक गंभीर, जबलपुर रेफर

 

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सारसडोल गांव के पास रात में हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।”

 

पुलिस के अनुसार, खमरिया गांव तरफ से लखनादौन जा रहे एक पुरुष और महिला बाइक पर सवार थे। सारसडोल के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था। पुलिस मृतक और घायल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

 

वाहन की तलाश जारी

लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे में एक मौत और एक घायल होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!