राज्य

मैहर के बेरमा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की सौगात

मैहर के बेरमा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की सौगात

₹34.60 लाख की लागत से महिला आजीविका ग्राम संगठन प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण, विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का शिलान्यास किया गया

 

मैहर। बीते दिन ग्राम पंचायत बेरमा में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने हेतु महिला आजीविका ग्राम संगठन प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया, जिसका निर्माण कार्य ₹34.60 लाख की लागत से पूर्ण हुआ है।

इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार हेतु 10 अतिरिक्त कक्ष, 2 प्रयोगशालाओं एवं 2 टॉयलेट के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतना लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री गणेश सिंह जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री श्रीकांत चतुर्वेदी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल जी, भाजपा नेता श्री कुलदीप तिवारी जी सहित भारतीय जनता पार्टी जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मैं भी उपस्थित रहा और इस विकासात्मक पहल का साक्षी बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!