साहित्य प्रतियोगिता सूचना

आईटीआई एनकेजे में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

आईटीआई एनकेजे में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 

कटनी – म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आवाज फाउंडेशन एवं आईटीआई कॉलेज के संयुक्त सहयोग से आइटीआई एनकेजे में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

          इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश श्री सुमित शर्मा ने शिविर में छात्र-छात्राओं को पॉस्को कानून, श्रम कानून, अप्रेंटिस एक्ट, आईटी एक्ट एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कानूनों के प्रावधानों, उनके महत्व तथा छात्रों के अधिकारों पर प्रकाश डाला।

 

          कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट लीगल एंड ऑफिसर श्री हर्षित बिसेन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यप्रणाली, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता तथा भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!