मध्य प्रदेश

भागीरथपुरा मौतों का मामला: कैलाश विजयवर्गीय को देना पड़ेगा इस्तीफा!

भागीरथपुरा मौतों का मामला: कैलाश विजयवर्गीय को देना पड़ेगा इस्तीफा!

 

 

 

– लोग मरते रहें और अधिकारी मौन रहें

– जिम्मेदार अधिकारी और महापौर पर FIR

– कांग्रेस 11 जनवरी से करेंगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

इन्दौर (ईएमएस)। भागीरथपुरा में इन्दौर नगर निगम द्वारा सप्लाई दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आक्रामक रूख अपनाते हुए आगामी 11 जनवरी से प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि अगर 11 जनवरी के पहले तक नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा और जिम्मेदार अधिकारी, महापौर पर एफआईआर नहीं होती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना देगी। मामले पर पटवारी का कहना है कि ये नहीं चल सकता कि लोग मरते रहें और अधिकारी मौन रहें। सरकार ने एक जान के बदले 2 लाख का मुआवजा दिया, चार अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया.. ये जनता के साथ धोखा है। प्रदेश की एक पंचायत में सरकारी अधिकारी मात्र दो घंटे में डेढ़ लाख के ड्रायफ्रूट्स खा गए और यहां एक जान की कीमत मात्र 2 लाख रुपए। मुख्यमंत्री ये किस तरीके का मध्य प्रदेश बना रहे हैं। पटवारी ने कहा- इससे पहले 26 बच्चों की मौत दवा पीने से हुई। अस्पताल में चूहों ने नोंचकर बच्चों को मार डाला, किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। मंत्रियों को अपनी जवाबदारी लेनी पड़ेगी। कैलाश विजयवर्गीय को इस्तीफा देना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!