लोकल न्यूज़

चोरी की रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को बड़वारा पुलिस ने पकड़ा, ग्राम बसाडी के पास हुई कार्रवाई, अवैध उत्खनन पर कसा शिकंजा

चोरी की रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को बड़वारा पुलिस ने पकड़ा, ग्राम बसाडी के पास हुई कार्रवाई, अवैध उत्खनन पर कसा शिकंजा

 

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करते हुए बड़वारा पुलिस ने आज देर शाम ग्राम बसाडी के पास अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करते हुए खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा निर्देश प्रदान किए गए थे, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं मुख्यालय एसडीओपी के मार्गदर्शन में सर्चिंग अभियान चलाते हुए बड़वारा पुलिस ने ग्राम बसाडी के पास देर शाम रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया। रेत का परिवहन करते हुए पाए गए ट्रैक्टर चालक से जब रेत के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। जप्त किए गए ट्रैक्टर के खिलाफ खनिज विभाग अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी बड़वारा ने कहा कि क्षेत्र में रेत माफिया पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!