धौलपुर: पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश, प्रेमी से करवाया मर्डर; गिरफ्तार

धौलपुर: पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश, प्रेमी से करवाया मर्डर; गिरफ्तार
धौलपुर: जिले में पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी ही पति की हत्या की साज़िश रच डाली. कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया मृतक की पत्नी रजनी ने ही अपने प्रेमी शाहरुख से पति की हत्या करवाई थी. पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है.
सीओ कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि सैपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक रविकांत पुत्र सोबरन सिंह 27 दिसंबर को घर से लापता हो गया था, जिसकी परिजनों ने सैंपऊ पुलिस थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 29 दिसंबर को युवक रविकांत की डेड बॉडी शहर के कोतवाली थाना इलाके में शेरगढ़ किले के जंगलों के गड्ढे में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई मिली थी.
पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को बुलाया गया. डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया और हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया बताया जा रहा है कुछ महीनों पहले मृतक की पत्नी रजनी और 21 वर्षीय शाहरुख खान पुत्र मुत्तियाज की दोस्ती हो गई. दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इसके चलते एक दूसरे के घर में आना-जाना शुरू हो गया. दोनों लगातार सम्पर्क में थे, रविकांत हैदराबाद में मजदूरी का काम करता था. 27 दिसंबर को शाहरुख रविकांत को अपने शेरगढ़ साथ ले गया. आरोपी शाहरुख ने पहले रविकांत को शराब पिलाई, फिर उसके सिर पर पत्थर से वार किया और उसे शेरगढ़ किले के जंगल की खाई में फेंक दिया.
पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली गई है. जबकि मृतक की पत्नी से पूछताछ और अनुसंधान जारी है.




