लोकल न्यूज़

जनसुनवाई में पुलिस त्वरित न्याय का भरोसा

जनसुनवाई में पुलिस त्वरित न्याय का भरोसा

 कटनी -पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

 

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जनसुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों को आश्वस्त किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसुनवाई से फरियादियों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!