स्थानीय समाचार

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

 

शासकीय बोरवेल पर अवैध कब्‍जे को हटाया गया

 

कटनी – विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम पंचायत कूड़ा के ग्राम निगझर के पेयजल व्‍यवस्‍था हेतु लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा उत्‍खनित बोर पर किये गये अवैध कब्‍जे को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर शुक्रवार को हटा दिया गया है।

 

उल्‍लेखनीय है कि विकासखंड बहोरीबंद में मंगलवार 20 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी को आवेदन देकर ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम कूड़ा के खसरा अंतर्गत 96 के रकबा 0.45 हेक्‍टेयर के भाग में पेयजल हेतु पानी सप्‍लाई हेतु पीएचई द्वारा खनित बोर पर श्री प्रीतम लाल नामदेव और रामनाथ विश्‍वकर्मा निवासी ग्राम कूड़ा द्वारा अवैध कब्‍जा किया गया था। जिससे दो गांवों की जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे। इस प्रकार कलेक्‍टर के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्‍त पेयजल स्‍त्रोत पर किये गये अवैध कब्‍जे को मुक्‍त करा कर आमजन के सुगम पेयजल आपूर्ति हेतु खोल दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!