साहित्य प्रतियोगिता सूचना

कटनी में कोयला खनिज मिलने की संभावना बढ़ी

कटनी में कोयला खनिज मिलने की संभावना बढ़ी

 

कटनी।प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग श्री उमाकांत उमराव और खनिज संचालक श्री फ्रेंक नोबेल द्वारा नवीन खनिजों के ब्लॉक चिह्नांकित कर नीलामी हेतु तैयार करने के निर्देश जारी किए गए, जिसके तारतम्य में जिला स्तरीय प्री-ऑक्सन कमेटी में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा खनिज अमले को तकनीकी दल के साथ कार्ययोजना बनाने के निर्देशों के पालन में शनिवार को क्षेत्रीय प्रमुख भौमिकी तथा खनिकर्म जबलपुर की अगुवाई में खनिज टीम द्वारा बड़वारा तहसील अंतर्गत ग्राम लुहारवारा का संयुक्त रूप से सर्वे के दौरान कोयला सीम मिलने की पुष्टि हुई है ।

 

उमरार नदी के कटाव के कारण कोयले की सीम एक्सपोज्ड पाई गई जिसमे दल द्वारा अलग-अलग स्थानों से कोल खनिज के सैंपल एकत्रित किए गए ।प्रथम दृष्टया कोल खनिज मिलने और विस्तारण की उपलब्धता क्षेत्र में पाई गई है । सैंपल एनालिसिस के बाद कोयले की ग्रेड का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में और खनिज की गहराई में मौजूदगी की पहचान सर्वेक्षण करके पता लगाने की कार्यवाही की जाएगी । 

 

कोयला मिलने से जिले में नई कोयला खदान बनने की दिशा में बल मिला है ।इस संयुक्त दल ने इसके अलावा बड़ेरा क्षेत्र से भी आयरन ओर के सैंपल एकत्रित किए है । भविष्य में इन स्थलों को सर्वे टीम द्वारा बारीकी से खंगाला जाएगा ।

 

संयुक्त दल में क्षेत्रीय प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर श्री संजय धोपेश्वर ,सहायक भौमिकीविद विमलेश चौधरी,उपसंचालक खनिज आर के दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा ,तकनीकी अमले के साथ उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!