लोकल न्यूज़

कटनी – नगर निगम कटनी के ए.रविन्द्र राव स्कूल में नियमित कर्मचारी के रूप में पदस्थ रहे रामलाल केवट का बुधवार को आकस्मिक निधन हो जानें पर नगर निगम परिवार द्वारा, निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई

कटनी – नगर निगम कटनी के ए.रविन्द्र राव स्कूल में नियमित कर्मचारी के रूप में पदस्थ रहे रामलाल केवट का बुधवार को आकस्मिक निधन हो जानें पर नगर निगम परिवार द्वारा, निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार पर आए इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की गई।शोक सभा के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुरेन्द्र गुप्ता, तुलसा गुलाब बेन पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी सहित निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!