लोकल न्यूज़
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रोगियों को स्वीकृत हुए 1 लाख 10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रोगियों को स्वीकृत हुए 1 लाख 10 हजार रुपये
कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।
बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय की अनुशंसा पर ग्राम बडखेडा कोडिया निवासी किशोरी गडारी पिता छोटेलाल गडारी की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 50 हजार रूपये की राशि एवं कटनी निवासी मास्टर आलोक नामदेव पिता शिव कुमार के उपचार हेतु 35 हजार रूपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल की अनुशंसा पर महात्मा गांधी वार्ड कटनी निवासी केशकली गुप्ता पति जवाहर लाल गुप्ता की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 25 हजार रुपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।




