लोकल न्यूज़

परिषद का स्थगित सम्मिलन हुआ सम्पन्न

परिषद का स्थगित सम्मिलन हुआ सम्पन्न

 

नगर पालिका निगम कटनी के परिषद सभाकक्ष में स्थगित सम्मिलन सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत के सामूहिक वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात् निगमसचिव को अनुमति प्रदान कर कार्यसूची के अन्तर्गत ग्राहय किये गये पार्षदों के पत्रों पर चर्चा प्रारंभ की गई। 

 

श्री लव साहू पार्षद का पत्र नगर निगम कटनी में जनसंपर्क विभाग के कार्यो एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में, पार्षद श्री अवकाश जायसवाल एवं श्री श्याम पंजवानी के पत्र पर चर्चा की गई साथ ही नगर निगम द्वारा वर्ष 2022-23 से भावपत्र आमंत्रण सूचना के माध्यम से विभिन्न निमार्ण कार्यो के संबंध में विस्तृत चर्चा उपरांत पार्षदों को भावपत्र आमंत्रण सूचना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए संपूर्ण जानकारी के साथ आगामी बैठक में उपस्थित होने का निर्णया लिया गया । श्री श्याम पंजवानी पार्षद का पत्र समग्र केन्द्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा नागरिकों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार एवं अव्यवस्था के संबंध में चर्चा उपरांत आगामी बैठक में एजेण्डा के रूप में शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया। श्री अवकाश जायसवाल पार्षद के पत्र महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड कमांक 26 में डेकोरेटिव विद्युतपोल लगाये जाने के संबंध में चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारी द्वारा 01 माह की समयावधि में कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया गया।ं श्री राजेश भास्कर पार्षद का पत्र नये एस0ओ0आर0 के संबंध में एवं विधायक निधि के स्वीकृति कार्यो पर भी विस्तृत चर्चा की गई। दिनांक 11.11.2025 से आज दिनांक तक की निगम सम्मिलनों में लिये गये निर्णयों की पुष्टि की गई ।

 

अंत में श्री ईश्वर बहरानी पार्षद, श्री रामलाल केवट भृत्य एवं श्री अजय/प्रकाश सफाई मित्र के आकस्मिक निधन हो जाने पर सदन द्वारा दो मिनिट का मौन रखकर शोक श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!