देश
तमिलनाडु के महाबलीपुरम से शुरू हुई 2500 किलोमीटर की यात्रा के बाद, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंच गया है।

तमिलनाडु के महाबलीपुरम से शुरू हुई 2500 किलोमीटर की यात्रा के बाद, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंच गया है। 210 टन वजनी और 33 फीट ऊंचे इस शिवलिंग को 7 जनवरी तक पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचाया जाएगा।
शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी को की जाएगी। इसके लिए भोपाल से 750 टन क्षमता वाली एक विशेष ‘बाहुबली’ क्रेन मंगाई गई है, जो इसे सुरक्षित रूप से ट्रक से उतारकर मंदिर परिसर में स्थापित करेगी। काले ग्रेनाइट के एक ही पत्थर (मोनोलिथ) से बने इस शिवलिंग को तैयार करने में 10 साल का समय लगा है और इसे 96 चक्कों वाले विशेष ट्रक से लाया गया है।




