मध्य प्रदेश

उज्जैन: नसबंदी शिविर में महिला की गलती से नस कट गई, 20 यूनिट ब्लड चढ़ाकर बचाई जान

उज्जैन: नसबंदी शिविर में महिला की गलती से नस कट गई, 20 यूनिट ब्लड चढ़ाकर बचाई जान

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित नसबंदी शिविर में एक महिला की गलती से नस कट गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। महिला को प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर लगभग 20 यूनिट खून चढ़ाया गया, जिससे उसकी स्थिति स्थिर हुई और अब वह ICU में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, शिविर में कुल 30 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया, जिसमें से रुकमा बाई की नस गलती से कट गई। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. राजेंद्र उपलावदिया ने ऑपरेशन किया। हालत बिगड़ने के बाद महिला को चरक अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। इसके बाद परिजन ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया, जिसमें बड़ी मात्रा में खून चढ़ाया गया।

रुकमा बाई के पति जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने ऑपरेशन के लिए लगभग ढाई लाख रुपए खर्च किए, जो उन्होंने जेवरात बेचकर और उधारी से जुटाए। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान तकनीकी समस्या हुई थी, जिसके बाद महिला को निजी अस्पताल भेजा गया। अब महिला की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!