लोकल न्यूज़

यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिए गुलाब के फूल, बाइक चालकों को भेंट किया हेलमेट, जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम

यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिए गुलाब के फूल, बाइक चालकों को भेंट किया हेलमेट, जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में आयोजित हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम

 

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आज 13 जनवरी को यातायात पुलिस द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय कटनी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में माननीय श्री जितेंद्र शर्मा प्रधान न्यायधीश, श्री संजय गुप्ता जिला सत्र न्यायाधीश, श्री जय प्रताप चडार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री भास्कर यादव जी फैमिली कोर्ट न्यायाधीश द्वारा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने वाले बाइक चालकों, कार चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करने वाले चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई एवं हेलमेट प्रदाय किया गया। इस बीच यातायात पुलिस के द्वारा दो पहिया वाहन चालते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने प्रेरित किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में राहुल पाण्डेय थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार सोनम उईके, सुरेन्द्र सिंह, दीप गौतम, मंजय यादव, राजकुमार एवं अधिवक्ता संघ से अमित शुक्ला (अध्यक्ष), प्रमोद मिश्रा, संतोष परोहा, राजेश लखेरा, सुरेश पाण्डेय, हेमंत श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!